सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर:- ग्राम किसकोडो ब्लाक अंतागढ़ में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन माननीय सांसद महोदय भोजराज नाग व माननीय विधायक विक्रमदेव उसेंडी जी द्वारा किया गया अस्पताल उद्घाटन पूर्व विधायक और सांसद महोदय द्वारा अस्पताल का पूर्ण निरक्षण किया गया और निर्माण की तारीफ भी की गई|
गांव में अस्पताल प्रबंधन का खुद का भवन ना होने के कारण स्कूल भवन में अस्पताल संचालित हो रहा था|
जिससे काफी दिक्कतों का सामना किसकोडो गांव के साथ आसपास के गांव वालो को करना पड़ रहा था किसकोडो जैसे गांव में अतिसंवेदन शील होने के कारण यह अस्पताल आसपास के गांव के लिए काफी अहम योगदान रखता है।
ठेकेदार द्वारा बतलाया गया की यह कार्य फर्म सादिक टाइल्स प्रो0मोहम्मद फिरोज द्वारा बनाया गया है जिसमें गुणवत्ता का पूर्ण ख्याल रखा गया है|
जिसमें सीजी 0एम 0एस 0सी0डिपार्टमेंट का पूर्ण सहयोग के साथ गांव किसकोडो, क्रो बेड़ा,देवगांव,बंदापाल के लोगो का सहयोग मिला साथ ही सरपंच, गायता,गांव के वरिष्ठजन का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
ठेकेदार ने बतलाया की गांव में अस्पताल की जरूरत को ध्यान में रखते हुए विषम परिस्थिति में यह कार्य समयसीमा में बिना कार्य रोक कर पूर्ण किया गया
व यह भी ध्यान रखा गया की गांव होने के कारण सुविधा और निर्माण में कोई कमी ना रह जाए लेंटर व छज्जा ढलाई वाटरप्रुफ किया गया है खिड़की दरवाजों के साथ टायलेट में भी एल्युमिनियम डोर लगवाया गया है
ग्रेनाइट से लेकर लेबोट्री सिंक लेबोट्री नल लगाया गया है ।निर्माण कार्य बिजली विभाग द्वारा टी सी कनेक्शन ले कर करवाया गया है।
थमिक स्वास्थ्य केंद्र नवीन भवन में अस्पताल प्रबंधक द्वारा संचालित किया जा चुका है किसकोडो,मतला, क्रो बेड़ा,देवगांव, बंधा पाल,अलनार के गांव में काफी हर्ष की बात कही जा रही है



