सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर ओरछा मार्ग पर नक्सलियों ने पर्चा फेंका, धौडाई थाना क्षेत्र में ,पर्चे को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल, जब से आमदई मांईस की शुरुआत हुई है|
तब से लगातार हेमचंद मांझी को नक्सलियों से धमकी मिल रही है, इससे पहले अभी नक्सलियों ने उनके भतीजे के भी निर्मम हत्या कर दी|
अभी फिलहाल वेदराज माझी जिला मुख्यालय के सेफ हाउस में सुरक्षा प्रदान कर उन्हें रखा गया है, हेमचंद मांझी के अलावा और भी अन्य लोगों का इस पर्चे नाम है|.
मन की बात के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने वेदराज हेमचंद मांझी के कार्यों का भी कुछ दिनों पहले जिक्र किया था|
आमदई में निको माइन्स कंपनी की मदद एवं दलाली करने वालों को मौत का फरमान नक्सलियों ने जारी किया है ,वेदराज के अलावा अन्य लोगों जनप्रतिनिधियों एवं ट्रांसपोर्टरों का भी नाम इस पर्चे में शामिल है|
नक्सलियों ने कहा है कि कब तक गांव से बाहर रहोगे तुमको भी सागर साहू की तरह मौत की सजा जन अदालत में दिया जाएगा, एवं चुनाव पंचायत बहिष्कार की बात लिखी गई है |



