सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर में आईपीएल की तर्ज पर जैन प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई , इसका आयोजन नारायणपुर के परिसर ग्राउंड में किया गया|
ठंड को देखते हुए मैंच शाम 6:30 बजे से प्रथम मैच की शुरुआत की रखी गई है,रोजाना तीन मैच खेले जाएंगे, प्रीमियर की शुरुआत ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई|
मुख्य अतिथि के रूप में जैन समाज के वरिष्ठ राणू लाल जी देशलहरा,मंगल चंद जी भाजपा नेता गौतम गोलछा जी उपस्थित थे|
पहला मैच वीर सुपर किंग व मोक्ष मारवेल के बीच खेला गया ,लीग की धूम नारायणपुर में देखने को मिल रही है|
, इसका सीधा प्रसारण किया जा रहा है, लीग में खिलाड़ी छक्के चौकों की बरसात कर रहे हैं, प्रतियोगिता का शानदार दूसरा साल है |
इस लीग में कुल 6 टीम हैं, सभी खिलाड़ियों के लिए शर्ट और लोगों लॉन्च किया गया|
खिलाड़ियों में गजब का जोश दिख रहा है ,इस साल नारायणपुर के वासी इस क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर बेहद उत्साहित है|
मैदान में लोगों एवं युवाओं का जमावड़ा देखने को मिल रहा है, आईपीएल की तर्ज पर सभी खबरें लाइव स्कोर शेड्यूल प्वाइंट टेबल स्क्वाड स्कोर बोर्ड वीडियो लाइव कवरेज पर देख सकते है|



