सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत् 11 फरवरी को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र में वार्ड क्रमांक 1 नयापारा मतदान केन्द्र पर कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने कतार में लग कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने नगरपालिका परिषद क्षेत्र वासियों से शतप्रतिशत मतदान कर मतदान के महापर्व को सफल बनाने में योगदान देने की अपील है। नारायणपुर नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत 21 मतदान केन्द्र बनाएं गये हैं|
जिसमें 16 हजार 811 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 8 हजार 881 महिला 7 हजार 928 पुरूष व 2 तृतीय लिंग मतदाता है।
कलेक्टर द्वारा मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील किया गया है।



