नारायणपुर | छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बिसेलराम नाग जी को नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
नारायणपुर कांग्रेस परिवार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इस निर्णय का स्वागत करता है और आशा व्यक्त करता है कि उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस कमेटी और अधिक सशक्त व संगठित रूप से कार्य करेगी।
इसी अवसर पर दिनांक 24 मार्च सोमवार 2025, प्रातः 11:00 बजे राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय, नारायणपुर में नव नियुक्ति बिसेल नाग के जिला अध्यक्ष बनने उपरांत स्वागत अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें आप सम्मानित पत्रकार साथियों का भी हार्दिक स्वागत है।



