नारायणपुर:- दो दिन पहले लाल ईटा के अवैध कारोबार को लेकर पत्रकार संतोष नाग द्वारा खबर प्रकाशित किया गया था, जो साक्ष्य और सबूत के आधार पर खबर लगाया गया था, जो जायज है। खबर छपने के पहले आम आदमी पार्टी महिला विंग जिला अध्यक्ष रामदई सलाम द्वारा पत्रकार संतोष नाग को फोन के माध्यम से खबर ना लगाने की बात कही थी। वहीं लाल ईटा का अवैध कारोबार कर रहे व्यक्ति आम आदमी पार्टी महिला विंग जिला अध्यक्ष रामदई सलाम के करीबी रिश्तेदार हैं|
जिनके बचाव को लेकर खबर लगने के बाद बौखलाए आम आदमी पार्टी महिला विंग जिला अध्यक्ष रामदई सलाम द्वारा पत्रकार संतोष नाग के ऊपर राजनीति व सामाजिक तौर से दबाव बनाते हुए, पत्रकार संतोष नाग के घर पर जाकर के उनके बीवी बच्चों के सामने जान से मरवाने की धमकी दी। जो ऐसा एक पत्रकार या किसी भी अन्य व्यक्ति को एक जनप्रतिनिधि द्वारा धमकी देना अशोभनीय है, मैं इसका घोर निंदा करता हूं।
और अभी सुनाई में आ रहा है कि अपने पद व आदिवासी महिला होने का धौंस जताते हुए अवैध लाल ईट का कारोबार कर रहे अपने रिश्तेदार का पक्ष लेकर अपनी खुद की गलतियों व भ्रष्टाचारी को छुपाने के लिए पत्रकार संतोष नाग के छवि को खराब करने के उद्देश्य से संविधान के चौथे स्तंभ, एक पत्रकार पर गंदा व घिनौना जालसाजी करके आरोप लगाने जा रही है, जो बेबुनियाद, गलत और निराधार है मैं इसका खंडन करता हूं!
और मैं अपने पार्टी के उच्च पदाधिकारी से अनुरोध करता हूं की अपनी गलती छुपाने के लिए आम आदमी पार्टी को बदनाम करने वाली आप पार्टी महिला विंग जिला अध्यक्ष रामदई सलाम को तत्काल पद से निष्कासित किया जाए,



