बिलासपुर \ रतनपुर ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने हेतु बैठक हुई, जिसमे भगवान विष्णु के छठे अवतार व ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने हेतु एक बैठक श्री राधा कृष्ण मंदिर में रखी गई बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ की गई ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष बलराम पांडे ने बतलाया की बैठक में सर्वसम्मति से जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया |
कार्यक्रम की शुरुआत श्री राधा माधव धाम से भगवान श्री परशुराम जी की जीवंत झांकी और शौर्य प्रदर्शन के साथ शोभायात्रा के रूप में पूरे नगर भ्रमण करते हुए व्यापारी धर्मशाला बूढ़ा महादेव पहुंचेगी जहां भगवान की पूजा अर्चना और महा आरती के पश्चात अतिथियों के सानिध्य में मंचीय कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में समाज के प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
ब्राह्मण समाज की मांग
ब्राह्मण समाज रतनपुर द्वारा भगवान श्री परशुराम के अवतरण दिवस (अक्षय तृतीया) को शासकीय अवकाश घोषित करने हेतु और धार्मिक नगरी रतनपुर का एक चौक को भगवान परशुराम जी के नाम से जाना जाए का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को देने का निर्णय लिया गया!
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष बलराम पांडे, अश्वनी दुबे, राजेंद्र मिश्रा, संतोष शर्मा, मंडलेश्वर दिव्याकांत,भूपचंद शुक्ला, राजेंद्र दुबे, पंकज शर्मा, आनंद पाठक,अमित दुबे, आशीष शर्मा, केदार तिवारी,नीलू पांडे, लक्ष्मी पांडे, वंदनी मिश्रा, रानी पांडे ,सुषमा दुबे, चंद्रकांतशर्मा, राजेश्वरी दुबे, पुष्पा तिवारी, शुभ्रा तिवारी, घनश्याम दुबे, वंदना दुबे, गीत दुबे, कृष्णा पांडे, आलोक तिवारी, सुधीर दुबे, के अलावा ब्राह्मण सभा के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।



