अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर कछुआ प्रकरण मेँ दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजनें और महामाया मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की माँग को लेकर रतनपुर न्याय मंच द्वारा आहूत नगर बंद का ऐतिहासिक असर दिखा, नगर पूरी तरह स्वफुर्त बंद रहा, व्यवसायियों नें अपनी प्रतिष्ठान बंद कर नगरहित मेँ आयोजित बंद मेँ शामिल होकर पूरे नगर का भ्रमण किया !

13/4/2025 सुबह 9 बजे रतनपुर न्याय मंच के सदस्य महामाया चौक से शांतिपूर्ण रैली लेकर भीम चौक, बड़ी बजार, हाई स्कूल चौक, रेस्ट हॉउस, भैरव बाबा, महामाया मंदिर होते हुए पूरे नगर मेँ भ्रमण कर बंद की अपील और नगर जन एवं व्यवसायियों का सहयोग हेतु धन्यवाद देते रहे !
महामाया कुंड पहुंच कर रतनपुर न्याय मंच के सदस्यों नें कुंड के चारो ओर मानव श्रृंखला बनाई और कुंड के सामने दो मिनिट का मौन रख कर मृत कछुओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया
नगर भ्रमण के बाद महामाया चौक मेँ आम सभा हुई जहाँ सभी नें कछुओं के दोषियों को तत्काल जेल भेजनें और ट्रस्ट को भंग करने की माँग दोहराते हुए तहसीलदार रतनपुर को अपनी माँग का ज्ञापन सौंपा !
समस्त युवा साथी गणों का विशेष सहयोग रहा



