नारायणपुर : जिला नारायणपुर मुख्यालय से करीब 45किमी दूर ग्राम छोटे डोंगर के पुलिस थाना में 1जुलाई को पुलिस एवम ग्रामीणों की बैठक हुई जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग सामिल हुए। सरकार के नए कानूनों के बदलाव की जानकारी दी गई, प्रमुख रूप से 140 पुराने कानूनों तथा 20नए कानूनों जिसमें प्रमुखतया 6अपराधिक कानून एवम 19प्रावधानों को विलोपित किया गया है।
इसके अलावा 23 अपराधों की न्यूनतम सजा का प्रावधान 33 अपराधों पर कारावास की सज़ा के विषय में समझाया गया तथा भारतीय दंड संहिता मे पूर्व ki 511धाराओं की जगह अब 358 धाराएं होगी। छोटे डोंगर के थाना प्रभारी सुरेश चंद्र
यादव एस डी ओ पी अभिषेक पैकरा के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को नए कानूनों की जानकारी दी।



