नारायणपुर – नई दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से एनएसयूआई प्रदेश महासचिव वा नगर पालिका परिषद पार्षद जय वट्टी ने सौजन्य मुलाकात कर प्रदेश में आदिवासी उत्थान, सशक्तिकरण और हितों के संबंध में विस्तृत चर्चा की साथ ही हसदेव में जंगल उजाड़ कर खनिज संपदा अंधाधुन दोहन एवं प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की सारगर्भित जानकारी दी|
साथ ही बस्तर में नक्सल मुद्दों पर चर्चा कर विस्तृत रूप से बताया साथ ही भोले भाले आदिवासियों पर NIA के द्वारा फर्जी तरीके से फांसने की बात कही साथ ही बदले की भावना से जेलो में डाल कर आदिवासियों पर अत्याचार करने की बात बताया तत्पश्चात राहुल जी ने आदिवासियों पर हो अत्याचार पर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया छत्तीसगढ़ कांग्रेस को मजबूती देने की बात कहा साथ ही राहुल जी ने बहुत जल्द बस्तर आने का आमंत्रण को स्वीकार किया इस अवसर में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी मौजूद रहें।
,गौरतलब है कि पूरे राज्य से 14 आदिवासी छात्र नेताओं को दिल्ली बुलाया गया था जिसमें नारायणपुर जिले से जय वट्टी शामिल रहे और बस्तर में हो रहे अत्याचार चाहे माइनिंग हो नगरनार प्लांट को जो निजीकरण उद्योगपतियों के हाथों देने का काम कर रहे भाजपा सरकार इन सभी के बारे में सुचारू रूप से अवगत करवाया
साथ ही जय वट्टी ने राष्ट्रीय आलाकमान वरुण चौधरी जी का राष्ट्रीय सचिव दिल्ली प्रभारी हनी बग्गा जी का प्रदेश आलाकमान नीरज पांडे जी का युवाओं के प्रेरणाश्रोत देवेंद यादव जी का आकाश शर्मा जी को आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा आज आदिवासी छात्र नेताओं को LOP श्री राहुल गांधी जी के सामने बात रखने के लिए मुझे चुनक भेजा उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद आभार



