सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर आज दिनांक 12/08/2025 को संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बस्तर राकेश कुमार पांडेय एवं राजेश प्रसाद मिश्र सहायक संचालक ने नारायणपुर जिले का औचक निरीक्षण किया। हायर सेकेंडरी स्कूल बैनर तड़के सुबह 9.55 बजे पहुंच कर स्कूल का जायजा लिया ।
शिक्षकों द्वारा प्रति दिन दैनंदिनी नहीं लिखे जाने और लिखे जाने के तरीके पर नाराजगी व्यक्त की और वहां के शिक्षक डी डी शोरी प्रभारी प्राचार्य , रामकुमार कोमरा,सुश्री रेणुका ठाकुर ,तुकाराम साहू आदि व्याख्याताओं का दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश दिया।
बेनूर हायर सेकेंडरी में पदस्थ व्याख्याता रसायन बंकिम गोस्वामी से विषय गत चर्चा किया तथा उनके विषय की पकड़ से काफी प्रभावित हुए और उनकी खुले दिल से प्रशंसा की संयुक्त संचालक महोदय द्वारा पोर्टा केविन देवगांव की व्यवस्था से भी काफी असंतुष्ट दिखाई दिए देवगांव की एक शिक्षिका अंजू पैकरा सहायक शिक्षक का भी असंचयी प्रभाव से एक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया
पूर्व माध्यमिक शाला गढ़बेंगाल का औचक निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्था से काफी प्रभावित हुए एवं बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन में बने खिचड़ी का सेवन किया गौरतलब है कि रसोईया के अनुपस्थित होने के कारण शिक्षिकाओं द्वारा खिचड़ी बनाया। गया था ।
इसके संयुक्त संचालक महोदय नारायणपुर से 25 किलो मीटर दूर अबूझमाड़ ओरछा के बालक आश्रम शाला बासिंग का निरीक्षण किया वहां के बच्चों से रु ब रु होकर स्थानीय भाषा में गाना सुने और बच्चों से स्थानीय भाषा गोंडी में बात चित किए जिससे बच्चों में एक अपना पन और उत्साह देखने को मिला।
आश्रम शाला बासिंग के शिक्षकों की दैनंदिनी का अवलोकन कर अपनी खुशी जाहिर की और शिक्षकों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।संयुक्त संचालक महोदय के लगातार दौरों से पूरे शिक्षा विभाग सक्रियता बढ़ गई। संयुक्त संचालक के कारण ही शिक्षकअपग्रेड होने लगे है।शिक्षक समय पर शाला पहुंचने लगे है प्रार्थना सभा भी विभाग के निर्देश अनुरूप आयोजन किया जा रहा है। इनका प्रयास बस्तर के बच्चों के लिए नया आयाम स्थापित करेगा



