सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर – भारत रत्न एवं भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता कंप्यूटर की शुरुआत करने वाले पंचायती राज के स्थापना करने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 81 वा जन्म जयंती पर ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे राजीव भवन मे जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी की उपस्थिति मे सर्वप्रथम राजीव गाँधी की छायाचित्र मे पुष्पाजली अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया |
तत्पश्चात वक्ताओ ने राजीव गाँधी को आधुनिक भारत कंप्यूटर युग का रचयिताकी एवं देश मे उनके योगदानो को बताया इस कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिसेल नाग, ब्लॉक अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, पीसीसी सचिव देवनाथ उसेंडी,
राजेश दीवान, जिला कांग्रेस महासचिव शेख तौहीद, संतोष राव, सचिव संजय राय, कोषाध्यक्ष वीपी शुक्ला, ब्लॉक उपाध्यक्ष शब्बीर बढ़गुजर, एन एस यू अध्यक्ष विजय सलाम, यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अमित भद्र, मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, राजू देहारी, रमेश ध्रुव, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!



