डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | कलेक्टर बिपिन मांझी के अध्यक्षता में 23 जुलाई को कार्यालय के सभा कक्ष में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का पुर्नगठन किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी में कार्यकारिणी समिति, फायनेन्स समिति, जुनियर रेडक्रॉस समिति, चाईल्ड एण्ड फेमेली वेलफेयर समिति नर्सिंग एवं एम्बुलेेंस समिति का गठन किया गया।
बैठक में प्रबंध समिति का पुर्नगठन किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी है, जिले में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के कार्य नही होने के कारण जिला नारायणपुर मे 1 जिला संगठक एवं 2 ब्लाक संगठक नियुक्त किया गया है, स्कुलो एवं कालेजो मे जे.आर.सी. एवं वाय.आर.सी. का गठन किया गया, सदस्यता अभियान मे गति देने के लिए वार्षिक सदस्यता शुल्क, आजीवन सदस्यता शुल्क, संरक्षक सदस्यता शुल्क, क्रमशः 100 रूपये., 1000 रूपये., एवं 25000 रूपये. होगा, वर्ष 2024-25 मे इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के पुर्नगठन एवं सदस्यता अभियान पूर्ण होने के पश्चात कार्य योजना तैयार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
कलेक्टर मांझी के द्वारा निर्देशित किया गया है कि समस्त विभागो, महाविद्यालयो मे सदस्यता अभियान किया जाएगा तथा प्रत्येक तिमाही मे समितियो की बैठक आयोजित किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, सीएमएचओ डॉ. टी.आर कुवर, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे, कोषालय अधिकारी हरिश साहू, लोक स्वास्थ्य यंत्रिकीय विभाग के कार्यपालन अभियंता एसके वर्मा, डीपीएम राजीव बघेल उपस्थित थे।






