
बच्चों के भविष्य से किया जा रहा है खिलवाड़ दोपहर में नारायणपुर विकासखंड के तीन विद्यालयों में लटका मिला ताला
जिला प्रशासन शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे तो करती है पर जमीनी हकीकत कुछ और है बता दे कि नारायणपुर जिले के विकासखंड छोटेडोंगर के अनेकों स्कूल मुंडा टिकरा ,राजपुर तथा बेड़मा के स्कूलों में दोपहर को लटका मिला ताला,बच्चों के भविष्य से किया जा रहा है खिलवाड़ आजकल पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं चालू हो चुकी है परीक्षा के समय 9 से 12:00 बजे के बीच का होता है किंतु प्राथमिक शाला के पहली दूसरी और तीसरी तथा उच्च प्राथमिक शाला के छठवीं सातवीं के बच्चों को छुट्टी दे दी गई है। परीक्षा के बाद शिक्षक हुए स्कूल से हो जाते है नदारत। जब हमने विकासखंड अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी किसी भी प्रकार का समय सारणी में परिवर्तन नहीं हुआ है प्रस्ताव गया है जैसे अप्रूवल मिलेगा समय सारणी की घोषणा कर दी जाएगी, किंतु बगैर समय सारणी के शिक्षकों द्वारा मनमानी ढंग से स्कूलों का संचालन किया जा रहा है तथा दोपहर को स्कूल को बंद करके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी,



