बुलंद टाइम्स बालोद ब्यूरो चीफ याद राम साहू मो, 9009338660
बालोद जिला गुण्डरदेही ब्लॉक के अंतर्गत चार जगह भरदा, कसौंद गुण्डरदेही, भांठा गांव बी को चना, मसूर ,सरसों, खरीदी के लिए सेवा सहकारी समिति को किसानों के सुविधा के लिए केंद्र बनाया गया परंतु आज भाठा गांव बी सेवा सहकारी समिति केंद्र में किसानों को सुबह 9:30 बजे बुलाया गया था किसानों ने अपनी उपज चना लेकर भीषण गर्मी के चलते समय पर पहुंचे परंतु किसी भी प्रकार की किसानों को दोपहर 1:00 बजे तक असुविधा का सामना करना पड़ा जिम्मेदार अपनी पल्ला झड़ते रहे किसानों के द्वारा फोन लगाकर ग्रेडर से बात किया गया तो उनका जवाब था हमें चना खरीदी की जानकारी 12:00 बजे पता चला है काफी विलंब से करीब 1:00 बजे पहुंचे जिससे किसानों में समिति प्रबंधक शंभू दास मानिकपुरी व ग्रेडर पर किसान कॉफी नाराजगी जाहिर की इस समय ग्राम पंचायत सरपंच दोषण साहू को जानकारी मिली तब जाकर मामला को शांत कर पूजा अर्चना कर विधिवत चना खरीदी की ग्रेडिंग की गई परंतु किसानों के द्वारा लाया गया चना साफ सुथरा होने के बावजूद कई किसानों का चना लेने से इनकार किया गया जिससे बसंत कुमार चंद्राकर करीबन 5 क्विंटल चना नाराजगी के चलते वापस घर ले जाना पड़ा समिति प्रबंधक ने किसानों को पूछा भी नहीं कि आखिर चना क्यों वापस ले जा रहे हो इसकी जिम्मेदार कौन होगा खरीदी केंद्र से साफ सुथरा चना वापस घर ले गया किसानों को भ्रमित किया जा रहा था खराब चना वापस आएगा तो उसका खर्च किसानों को देना पड़ेगा करीबन 103 किसान चना के लिए, 46किसान सरसों,व3किसान मसूर के लिए पंजीयन कराए थे जिसमें 25 किसानों को चना लेकर बुलाया गया था भीषण गर्मी के चलते चना खरीदी में अव्यवस्था के चलते किसानों को नाराज देखा गया इसकी जिम्मेदार कौन होगा क्या अधिकारी इस पर संज्ञान लेती है या ऐसी व्यवस्था चलते रहेगा
मीडिया के माध्यम से उक्त चना खरीदी केंद्र की जानकारी मौखिक रूप से एस डी एम मेडम, तहसीलदार, कृषि विभाग को उक्त विलंब की जानकारी दे दी गई है
इस अवसर पर डा नारायण साहू, दोषण साहू, पूर्व सरपंच सलौनी, के साथ हल्दी,माहूद,सलौनी, भांठा गांव बी,बिरेतरा,सिकोसा मोंगरी एवं आसपास के ग्रामों के किसान उपस्थित रहे





