- नारायणपुर 29 अप्रैल 2026//* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के आदेशानुसार उपजेल नारायणपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया , *श्रीमती बरखा रानी वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर* के द्वारा उप जेल नारायणपुर का निरीक्षण किया गया इस दौरान,बंदियों का बैरक , पाकशाला , भण्डार गृह , स्नानगृह आदि का निरीक्षण किया गया, विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया बंदियों का न्यायिक कार्यवाही अधिवक्ता नियुक्त की समस्या का निराकरण किया गया। *चंद्र प्रकाश कश्यप* रिटेनर अधिवक्ता नारायणपुर के द्वारा निशुल्क अधिवक्ता अपने प्रकरण में नियुक्त करने का सलाह दिया गया, प्रकरण में लंबित दिनांक में अनुपस्थित होने पर न्यायालय द्वारा वॉरेंट जारी किया जाना है वॉरेंट व जमानत वॉरेंट के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया, इस अवसर पर *संजय नायक* अधीक्षक उपजेल नारायणपुर एवं *श्री घासीराम नेताम अधिकार मित्र* उपस्थित रहें।
बंदियों की उपस्थित संख्या – 124




