खैरागढ़! आज रानी रश्मिदेवी सिंह शास. महाविद्यालय खैरागढ़ में दिक्षारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर महाविद्यालय परिसर में मां के नाम एक पेड़ का रोपण किया वही कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की यशोदा नीलांबर वर्मा ने वृक्षा रोपण करते हुए कहा की पेड़ पौधे रहने से वायुमंडल का संतुलन बना रहता है साथ बच्चो व क्षेत्रीय लोगों से भी वृक्षारोपण करने की अपील है।
खैरागढ़ विधायक ने दीक्षारंभ समारोह में कहा की एकत्रित हुए, नए शिक्षा सत्र की शुरुआत का प्रतीक है। नव प्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक लगा कर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दिए।
छात्र छात्राओं को अपने शिक्षकों, साथियों और परिवार के साथ मिलकर एक समृद्ध शिक्षा अनुभव प्राप्त करने एवं छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत और समर्पण से काम करें। अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करें और कभी हार न मानें कहा।
इस अवसर पर भीखमचंद छाजेड़ अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस शहर, आकाशदीप सिंह गोल्डी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण,विप्लव साहू, उपस्थित रहे।



