नीति आयोग द्वारा चिंहित आकांक्षी जिले एवं विकासखंडों में चयनित 6-6 मापदंडों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाना है। इसी कड़ी के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरेक नागरिक का बीपी एवं शुगर की फ्री जांच पड़ताल कार्य के लिए आज बासौदा नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डो में एक साथ ततसंबंधी शिविरों का आयोजन किया गया था।
कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट तथा अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने भी संयुक्त रूप से बासौदा के थाना परिसर में जारी शिविर का जायजा लिया और वहां मौजूद नागरिक जिनके द्वारा जांच कराई जा रही थी उन से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
कलेक्टर वैद्य ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि नीति आयोग के द्वारा निर्धारित पैरामीटर के क्रियान्वयन में कहीं चूक ना हो का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलेक्टर वैद्य ने बताया कि संपूर्णता अभियान के तहत तीन माह के लक्ष्य तय किए गए हैं। इन लक्ष्यों का माह वार क्रियान्वयन विभाग द्वारा स्वयं तय किया जा रहा। जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले माह के लक्ष्यों की शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल नहीं की जा सकी थी इस कारण से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने कहा कि हर नागरिक पूर्ण स्वस्थ रहें उनके स्वास्थ्य परीक्षण के पैरामीटर्स के तहत जांच व परीक्षण डाक्टरों द्वारा किया जा रहा ताकि भविष्य में कोई गंभीर बीमारी होने से पहले वह जांच के माध्यम से पता चल सके और उस बिमारी का प्रारंभिक स्तर पर ही संपूर्ण इलाज हो जाए। नीति आयोग के द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य लक्ष्यों जिला व बासौदा विकास खंड पिछड़ ना पाए यह हम सब का लक्ष्य है।
बासौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष मती नीतू ने कहा कि अब पहले ज्यादा सुविधाएं स्वास्थ्य के क्षेत्र में होती जा रही । स्वास्थ्य के प्रति जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहें इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी के लक्षण पाए जाते हैं तो तत्काल उपचार मिल सके। कार्यक्रम को देवेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया।
चिकित्सको से संवाद –
जिपं सीईओ डॉ योगेश भरसट ने जारी स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर डाक्टरों से विभिन्न मुददो पर चर्चा कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की है उनके द्वारा शिविर में शामिल नागरिकों से संवाद कर आयोजन के उद्देश्य को रेखांकित किया गया है
कलेक्टर ने स्वयं कराया परीक्षण –
बासौदा के पुलिस थाना परिसर में जारी स्वास्थ्य शिविर का जायजा लेते समय कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने भी स्वंय की शुगर और रक्तचाप की जांच कराई है। इसी प्रकार जनपद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शिविर से लाभान्वित हुए हैं। शिविर स्थल पर अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, एसडीएम विजय कुमार राय के आलावा जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



