Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/याद राम साहू
गुण्डरदेही। विधानसभा क्षेत्र तीज पर्व के पावन अवसर पर सामाजिक एवं पारंपरिक संस्कृति से जुड़े करु भात कार्यक्रमों में जसवंत सिन्हा मंडलेश्वर सिन्हा समाज अर्जुंदा समाजसेवी गुंडरदेही विधानसभा ने विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाई।
इस दौरान वे ग्राम चिचा, ओडारसकरी, खुटेरी (सिकोसा), कलंगपुर एवं भाठागांव आर में आयोजित करु भात तीज मिलन कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने माताओं, बहनों एवं ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात कर तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
जसवंत सिन्हा ने कहा कि तीज पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में एकता एवं आत्मीयता को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। जसवंत सिन्हा ने सभी के स्नेह, सम्मान और अपनत्व के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।




