Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
फिंगेश्वर/राजिम। क्षेत्र में इन दिनों त्योहारों की धूम मची है। ऋषि पंचमी और गणेश उत्सव को लेकर गांव-गांव में उत्साह देखने को मिल रहा है।
ग्राम फुलझर के महावीर मंदिर में भगवान गणेश की स्थापना की गई है। यहां रोज सुबह शाम आरती हो रही है। बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

वहीं राजिम, फिंगेश्वर और पाण्डुका में भी गणेश उत्सव जोरों पर है। घर, चौक, चौराहे और अस्पताल तक में गणपति बप्पा विराजे हैं। पंडालों को लाइट और फूलों से सजाया गया है। शाम को ढोल बाजे के साथ गणपति बप्पा मोरया के नारे लग रहे हैं।
इधर ऋषि पंचमी का पर्व भी ग्रामीणों ने श्रद्धा से मनाया। फुलझर, राजिम, पोंड, पाण्डुका, कोपरागांव में ग्रामीणों ने नहा धोकर सप्तऋषि की पूजा की और कथा सुनी।
पूरे अंचल में भक्ति का माहौल बना हुआ है।




