Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर-चांपा। पाली रतनपुर मार्ग के पास चेपा पहाड़ी पर आदिशक्ति माता मंदिर पर विराजमान है जहां पर पहाड़ी के नीचे प्रकृति के बहुत ही सुंदर दृश्य के पास ठाकुर नवल सिंह द्वारा रिसार्ट तैयार किया जा रहा है लगभग तीन एकड़ में फैला हुआ पहाड़ी के नीचे प्रकृति के बीचो-बीच चारों तरफ चंदन का पौधा रोपण के साथ सभी प्रकार के फलदार पौधा रोपण कर जिला जांजगीर चांपा, कोरबा पाली कटघोरा, बिलासपुर के आसपास चारों तरफ के लोगों के लिए बहुत ही सुंदररिसार्ट एवं होटल का निर्माण कार्य बहुत ही प्रगति पर है आगे नवल सिंह जी से पूछने पर बताया कि यहां पर लोगों के लिए नाश्ता एवं भोजन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन पर विशेष ध्यान रखा जाएगा जिसमें लोगों को घर जैसा भोजन का आनंद मिल सके साथ ही साथ रुकने के लिए वैसे ही कमरा भी निर्माण कराया जाएगा जिसमें प्रकृति के बीच लोगों को एक अलग प्रकार से आनंद मिल सके! पूरी तरह से निर्माण कार्य के बाद सभी तरफ प्रचार प्रसार भी होगा लोगों की जानकारी के लिए मोबाइल एवं इंटरनेट से जगह आसानी से मिल सके चुकि यह कोरबा रतनपुर मार्ग फोर लैंड के एकदम नजदीक भी है लोग सड़क के किनारे खड़ा होकर आसानी से देख पाएंगे और एक बार जरूर आएंगे यह हमें पूरी तरह से विश्वास है इन्हीं सब को देखते हुए यहां पर होटल के साथ-साथ स्विमिंग पूल, फूलों की बगीचा, सभी प्रकार के फल एवं साग सब्जी भी तैयार किया जाएगा उन्होंने आगे बताया कि निर्माण कार्य होने के बाद आसपास के सभी कर्मचारी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित भी करेंगे वहां पर हमारी टीम के साथ श्री रामचरण मरावी, राहुल दास मानिकपुरी भूतपूर्व सरपंच श्री चैतू राम व मूर्ति राम पोर्ते सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।




