सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| जिले के पीएम नवोदय विद्यालय नारायणपुर में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी एवम् प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 135वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल, नारायणपुर के कमांडेंट नवल सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी लखन पाल धनेलिया के साथ इस कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य विवेक कुमार, आदर्श बालिका आवासीय विद्यालय के प्राचार्य एल के देवांगन ने अपनी सहभागिता की। स्वागत संबोधन करते हुए नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनुपम शुक्ल ने विभाजन विभीषिका दिवस मनाए जाने के कारणों को शब्दांकित करते हुए विभाजन की त्रासदी और संत्रास के भारतीय समाज पर पड़े बहुआयामी प्रभाव को सामने रखा और साथ ही देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कमांडेंट सिंह ने अपने अनुभवों को साझा किया और नागरिक व विद्यार्थी जीवन में समरसता के महत्व को अनेक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। संगोष्ठी के साथ ही आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी धनेलिया जी के द्वारा हुआ। नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा इस अवसर पर विभाजन की त्रासदी को दर्शाने के लिए कक्षा 6वीं के विद्यार्थियों के द्वारा एक नाट्य मंचन भी किया गया।
इस कार्यक्रम की प्रभारी वरीय शिक्षिका वंदना ने संगोष्ठी में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय प्रबंधन कमेटी की सदस्यों श्वेता देवांगन और श्यामलाल देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति के साथ ही विद्यालय के गणमान्य शिक्षकों अर्पणा राणा, कमालुद्दीन अंसारी, आकाश पटेल, प्रशान्त मैती, निखिल प्रजापति, सलीम खान, वकुल कुमार, अजय मिश्रा, विजय द्विवेदी, गौरव ठाकुर, नरेश सोनकर, हर्ष सिंह, सौरभ त्यागी, सुनीता दास, मनीषा, जयंती, पूजा आदि की सक्रिय सहभागिता रही।






