छतरपुर मध्यप्रदेश// मध्यप्रदेश के छतरपुर में बीते दिन थाने पर हमला हुआ था। जिस पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जहां करीब 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और कई लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। प्रशासन ने एक्शन मोड में आते हुए शहजाद अली के घर पर बुल्डोजर चला दिया है। वहीं अक्सर सुर्खियों में रहने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि शरिया मांगे तो सरिया दो।
बुलडोजर पर बोले – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुलडोजर मामले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि सरकार ने पत्थरबाजों के लिए पत्थरों के इंतजाम कर दिए हैं। एक्स पर उन्होंने शहजाद अली के आलीशान मकान पर चले बुलडोजर की तस्वीरें साझा की है। जिस पर उन्होंने लिखा,”सरकार ने पत्थर फेंकने वालों के लिए और ज्यादा पत्थरों का इंतजाम कर दिया है। बहुत सारे पत्थर, पत्थर ही पत्थर।
एक यूजर की पोस्ट को किया रिपोस्ट
गिरिराज सिंह की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-यदि वे शरिया चाहते हैं, उन्हें सरिया दीजिए जबतक भारतीय कानून को न मानें। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा वो शरिया चाहते हैं, हम उन्हें सरिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री को ‘यदि वे शरिया चाहते हैं, उन्हें सरिया दीजिए जब तक भारतीय कानून को न मानें’ पोस्ट पसंद आ गई। जिसको उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर दिया।
सीएम ने दिए थे कार्रवाई करने स्पष्ट निर्देश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छतरपुर जिले में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ‘शांति का प्रदेश’ है, कोई भी सुनियोजित तरीके से कानून को हाथ में ले यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस के उच्च अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों की जल्द पहचान कर कठोर कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।






