प्रदेश के मुखिया मोहन यादव के बीना आगमन को लेकर विधायक निर्मला सप्रे ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एवं सागर कलेक्टर संदीप जी .आर. एवं पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल जिला पंचायत सीईओ पीपी शर्मा सहित जिले के आला अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी बीना पहुंच कर अधिकारियों से तैयारी को लेकर जायज लिया।
मुख्यमंत्री के बीना कार्यक्रम को लेकर जिले के अधिकारियों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है इस दौरान कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आगमन की तैयारी का खाका तैयार कर अवगत करावें ।
सर्वप्रथम बीना आकर कलेक्टर संदीप आर द्वारा हेलीपैड के चिन्हित जगह का निरीक्षण किया एवं स्वागत रूट के लिए चर्चा की गई साथ ही साथ पार्किंग की व्यवस्था को लेकर जगह चिन्हित के लिए निर्देश दिए एवं मंच स्थल का जायजा कर विचार विमर्श किया।
विधायक सप्रे का अधिकारियों के साथ आगामी सभा को लेकर गहन चर्चा हुई एवं प्रेस के माध्यम से अवगत कराया की बीना विधानसभा की जनता के लिए के लिए हमारे प्रदेश के मुखिया कई बड़ी सौगातें लेकर आ रहे हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एस डी एम देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ समस्त विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।






