सुरेश सोनी की रिपोर्ट –
नारायणपुर | नारायणपुर जिले के बुधवार को लगने वाले सबसे बड़े साप्ताहिक बाजार में लगभग 1 बजे नक्सलियों ने बाजार के पास में बम ब्लास्ट किया ,धमाका इतना जोरदार था कि बाजार में अफरा तफरी मच गई, ब्लास्ट से किसी को भी घायल होने की खबर नहीं है, पास में ही खड़ी बाजार व्यवसायी की पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गई बाजार सेट में लगे टिन के परखच्चे उड़ गए|
तिजा त्यौहार बाजार के चलते खचाखच भरा हुआ था जैसे ही विस्फोट हुआ भगदड़ सी मंच गई ओर बाजार पूरी तरह खाली हो गया, व्यापारियों में दहशत का माहौल बना, तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मामले की छानबीन में जुटी




