अमर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट;-
खैरागढ़ : केसीजी जिला भाजपा के निर्देशानुसार छुईखदान मण्डल में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह प्रभारी के रूप में उपस्थित हुए. बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जोर शोर से सदस्यता अभियान चलाया रहा हैं। जिसके तहत पुराने कार्यकर्ताओं के साथ साथ नये लोगों को भाजपा की मेम्बरशिप दी जा रही है।
ऑनलाइन प्रकिया से लोगों को जोडने का कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में सदस्यता महापर्व का छुईखदान में भाजपा मंडल स्तरीय शुभारंभ किया गया, जिसमे सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र में माल्यार्पण कर विधिवित शुरुआत किया गया ततपश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में भाजपा कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान है, हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक सदस्य बनाकर भारत को विश्व गुरु बनाना है।
उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी का नीव है, जो जमीन स्तर पर काम करके जडों को सींचता है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार व छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा सरकार बनी उसमें कार्यकर्ता का योगदान है।
इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष गिरिराज किशोर दास वैष्णव, पूरण जंघेल, प्रेमनारायण चन्द्राकर, नेतराम जंघेल, आनंद सिन्हा, कृष्णकांत महोबिया, प्रकाश जंघेल, जैनेन्द्र जंघेल, नरेश वर्मा, राजकुमार जंघेल, धनऊराम जंघेल, अवध जंघेल, विक्रांत चन्द्राकर, भावेश कोचर, रेखचन्द जंघेल, दिलीप वैष्णव, शैव्या वैष्णव, सन्दीप वैष्णव, पन्ना मंडावी, संजू जैन, प्रकाश सहारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



