सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
नारायणपुर| छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन आम सभा में किया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष बने, नारायणपुर जिले के पंकज जैन को सहसचिव बनाया गया, अब अबूझमाड़ इलाके के तीरदाजी के खिलाड़ियों को अपने खेल में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी ,खेल को लेकर पंकज जैन सदैव खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे रहते हैं ग्रामीण इलाकों में होने वाले खेलों में अपना योगदान देते हैं|
क्षेत्र में छबि काफी अच्छी है,उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री व हमारे क्षेत्र के वन मंत्री केदार कश्यप एवं कैलाश मुरारका का आभारी हूं, उन्होंने नारायणपुर जैसे दुरस्थ इलाकों से छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ने संगठन में मौका दिया ,वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय है ,आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों को अच्छी व्यवस्था होगी और प्रैक्टिस के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होने की संभावनाएं बढ़ जाएगी|
जिससे प्रदेश के तीरंदाजी खिलाड़ी अपने हुनर के दम पर अपने प्रदेश का नाम रोशन करेंगे, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के तीरंदाजी के होनहार खिलाड़ियों को आगे आने और मंच प्रदान करने सुविधा उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास करूंगा, ताकि हमारे यहां के खिलाड़ी तीरंदाजी में ओलंपिक खेलने जाए और प्रदेश के साथ अपने अबुझमाड का भी नाम रोशन करेंगे



