अमर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट:-
बालाघाट – नगर पालिका के वार्ड नं 22 के उपचुनाव में पार्षद पद पर मनीष नेमा ने विजय हासिल कर भाजपा का कमल खिलाने में सफलता हासिल की । ज्ञात हो कि इसी वार्ड से भाजपा की पार्षद रही भारती पारधी के सांसद निर्वाचित होने से उक्त पद के लिए उपचुनाव हुए। जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने एक तरफा जीत हासिल की । नगर पालिका परिषद बालाघाट के सभागृह में अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ सांसद भारती पारधी एवं नव निर्वाचित पार्षद मनीष नेमा का स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष योगेश बिसेन तथा सभी पार्षदगणों के सानिध्य में आयोजित किया गया ।
जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय गौरीशंकर बिसेन, के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश रंगलानी , पूर्व सहकारी बैक अध्यक्ष राजकुमार रायजादा , हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल सहज, सहित बंटू पारधी , सुशील वर्मा , जितेंद्र मोहारे अतिथिद्वय के रुप में उपस्थित रहे । सर्वप्रथम अतिथिद्वय द्वारा भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया तत् पश्चातनव निर्वाचित मनीष नेमा और सांसद भारती पारधी का अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सभी पार्षदगणों ने मिलकर 21 किलों भार वाली माला पहनाकर अभिनंदन किया ।
भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी नगर पालिका परिषद में वर्तमान सांसद, पार्षद के पद पर हमारा सहयोग प्रदान कर रही थी। उनके जाने से हमें अपने विश्वस्त साथी की कमी हो रही थी ।इनके प्रयासो से और हमारे कार्यकर्ताओं के संघर्ष से हमें जीत हासिल हुई है । वही सांसद भारती पारधी ने भी अपने उद् बोधन में जीत का सारा श्रेय वार्ड नं. 22 के कार्यकर्ताओं को देते हुए मनीष नेमा को व्यवहार कुशल और सेवाभावी बताया ।
रमेश रंगलानी पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने पूर्व केबिनेट मंत्री माननीय गौरीशंकर बिसेन को रणनीतिकार बताते हुए समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाला पितृपुरुष बताते हुए अपने अध्यक्ष बनने का संस्मरण सुनाया । गौरीशंकर बिसेन ने उपस्थित सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और सभी पार्षदगणों से नगर विकास में जुटकर स्वच्छ अभियान के माध्यम से बालाघाट को नं. 1 बनाने के लिए अथक प्रयास करेगें । अंत में आभार प्रदर्शन योगेश बिसेन के द्वारा किया गया ।



