सी एल साहू की रिपोर्ट:-
उत्तर बस्तर कांकेर| जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में 26 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 295 रिक्त पदों पर भर्ती ली जाएगी, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड के 150, सिक्योरिटी गार्ड महिला के 20, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 25, क्लीनिंग स्टॉफ के 50 और लाईफ मित्र के पद शामिल है। इच्छुक आवेदक सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।



