सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर छोटे डोगर बड़गांव के पास 7 दिनों से बैठे आंदोलनकारी महिलाओं से मिलने पहुंचे अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंच भाई, आंदोलन महिलाओं ने मुख्य मार्ग के गड्ढों में धान का रोपा लगवाया, गुरुवार को स्थानीय दुकानों एवं साप्ताहिक बाजार को बंद करवाने पहुंचे आंदोलनकारी, पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी यादव जी ने बंद प्रतिष्ठानों को खुलवाया, एवं आसपास इलाकों में गश्त कर निगरानी रखी, साप्ताहिक बाजार में पूरी तरह सन्नाटा हुआ, ग्रामीण रोजमर्रा की चीजों के लिए इधर-उधर भटकते रहे|

आंदोलनकारी महिलाओं से मिलने अपर कलेक्टर मिले और उन्होंने कहा है कि सड़क निर्माण का प्रपोजल शासन की पास भेजा गया है जिसकी मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा व महिलाओं को आंदोलन समाप्त करने की समझाइश भी दी पर महिलाओं ने कहा है कि जब तक यहां रोड का निर्माण नहीं होगा तब तक हम लोग माइंस की भारी वाहनों को आने-जाने नहीं दिया जाएगा बाकी सभी सारी सुविधाएं खुली रखेंगे इससे आज धौडाई का साप्ताहिक बाजार लगा व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें लगाई|



