डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर: जिले में कलेक्टर बिपिन मांझी के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत आज नगर पालिका क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड, डेली सब्जी बाजार, जय स्तंभ चौक में मेगा स्वच्छता अभियान चलाकर जनभागीदारी के विशेष सहयोग से श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर साफ- सफाई किया गया| तत्पश्चात जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान को सफल बनाने और अन्य नागरिकों को इस अभियान में जुड़ने की अपील किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे |




