नारायणपुर| छत्तीसगढ़ शासन सामान्य पुस्तक परिपत्र के नियम एवं छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के अधिसूचना में विहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर बिपिन मांझी द्वारा 01 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को गोवर्धन पूजा हेतु स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 01 नवम्बर 2024 को स्थानीय अवकाश घोषित करने के फलस्वरूप पूर्व जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 12 नवम्बर 2024 दिन मंगलवार को देवउठनी एकादशी हेतु स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश कोषालय, उप कोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।



