सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर जिले की गराजी के आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार को महीने में लगने वाले टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया, इसमें गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीका दिए गए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्देशानुसार गरा के शिविर में गांव वालों ने लाभ उठाया, इसमें कार्ड बनाकर टीकाकरण की तिथि अनुसार टीका लगाया जाता है, रोटा पेटा डीपीडी बूस्टर ओपीवी टिका दिया जाता है, आंगनबाड़ी केंद्र पर लगने वाले टीकाकरण शिविर में स्वास्थ्य कर्मी मनीष देवांगन ,कौशल्या दुगा ,सुशीला राठौर एवं आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता सविता सलाम मौजूद रहे|



