डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस के द्वारा क्षेत्र में सघन नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओं’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 अक्टूबर 2024 को जिला नारायणपुर-कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल में माओवादी की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बल रवाना किया गया था।
पुलिस को जिला नारायणपुर-कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोमे, गट्टाकाल व आसपास क्षेत्र में रावघाट एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना के तस्दीकी हेतु दिनांक 16.10.2024 को नारायणपुर डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान हेतु उक्त क्षेत्र में रवाना हुई थी।
अभियान के दौरान दिनांक 16.10.2024 को सुबह करीबन 10ः00 बजे ग्राम गोमे के जंगल के पास पुलिस पार्टी पहंुचकर उक्त क्षेत्र का सर्चिंग किया जा रहा था उसी दौरान माओवादियों पुलिस की आहट पाकर और खुद को घिरता देखकर नक्सली घने जंगल व पहाड़ियों की आड़ लेकर भाग गये।
उक्त क्षेत्र में सर्चिंग करने पर नक्सली अस्थाई डेरा गोमे के जंगल में नक्सली सामग्री झोला पट्टी 23 नग, सीडी कैसेट 06 नग, वायर 3 बंडल, नक्सली वर्दी 04 जोड़ी, थान कपड़ा 2 बंडल, दण्डकारण्य चेतना नाट्यमंच बैच 62 नग, लाल रिबन 05 नग, पेंट जिप 01 बंडल, मंकी कैप 03 नग, पिगमेंट कलर 22 पैकेट, छोटा वायर 12 नग, पोच क्लिप 14 जोड़ी, बैनर 01 नग, सेलो टेप 04 नग सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ।



