डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल डॉ. प्रशांत देवांगन के नेतृत्व में जिला नारायणपुर पुलिस द्वारा ‘‘राज्य व्यापी साइबर जन-जागरूकता पखवाड़ा अभियान ’’ चला कर क्षेत्र के लोगों को साइबर फॉड से बचने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 16.10.2024 को साइबर टीम नारायणपुर थाना बेनूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मैनपुर बाजार स्थल पहुंचकर बैनर व पोस्टर लगाकर साइबर सुरक्षा पर जन-जागरूकता अभियान चलाकर आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया और बताया गया कि- मजबूत पॉसवर्ड का उपयोग करें अपने अकाउण्ट में मजबूत और अनोखे पासवर्ड का उपयोग करे।
पासवर्ड में अक्षर, संख्याएं और विशेष चिन्हों का मिश्रण होना चाहिये। सावधानी से लिंक और इमेल खोले अंजान लिंक और इमेल से बचे यदि कोई संदिग्ध लिंग या इमेल मिलता है तो उसे न खोले और ना ही उस पर क्लिक करें। सोशल मीडिया पर सावधानी से काम करें सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और अंजान लोगों से सावधान रहें। साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाये और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक रहे और दूसरों को भी जागरूक करें।
ग्राामीणों को साइबर ठगी से बचने के बारे में बताया गया कि – संदिग्ध कॉल, लिंक या अंजान व्हाट्सएप ग्रुप से दूर रहे। फर्जी कॉल आने पर सूचना तुरंत पुलिस या साइबर सेल को देने ताकि समय पर कार्यवाही की जा सके। उपभोक्ताओं को जटिल पासवर्ड का उपयोग करने एवं समय-समय पर पासवर्ड अपडेट करते रहने के संबंध में बताया गया।
साइबर टीम नारायणपुर द्वारा शैक्षणिक संस्थान पोटाकेबिन हायर सेकेण्डरी स्कूल देवगांव में पहुंचकर बैनर व पोस्टर लगाकर साइबर सुरक्षा के बारे में स्कूली छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों बताया गया कि अधिकांश साइबर अपराध सोशल मीडिया प्रोफाईल की सुरक्षा में कमी के कारण होते है जिससे डेटा चोरी या ठगी जैसी समस्याएं सामने आती है |
ओटीपी फॉड और यूपीआई फॉड जैसे साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह दिया गया। आनलाईन स्पैम, फर्जी बैंक कॉल, केवाईसी अपडेट करने का झांसा, लॉटरी या ईनाम का लालच के नाम पर धोखाधड़ी, सरकारी एजेंसी के नाम धोखाधड़ी, पासवर्ड सुरक्षा के महत्व एवं अपने मोबाईल नम्बर और व्यक्तिगत जानकारी को लोगों से सुरक्षित रखने और अंजान लोगों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने के बारे में बताया गया।
साइबर टीम द्वारा स्कूली छात्र/छात्राओं से का्रईम के संबंध में मूलभूत प्रश्न किया गया जिसका छात्र/छात्राओं द्वारा सही जवाब दिये जाने के फलस्वरूप उन्हें नगद राशि से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
साइबर क्राईम के रोकथाम के लिए स्कूली छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकगणों को अपने क्षेत्र के लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए वृहत रूप से प्रचार-प्रसार करने के संबंध अपील किया गया।
साइबर ठगी के मामले में पीड़ित शीघ्र 24 घंटे के अन्तराल में डॉयल 1930 और साइबर हेल्प लाईन व्हाट्सएप नम्बर 9479281934 एवं ईमेल आईईडी cybercrime.gov.in में अपनी शिकायत दर्ज कर ठगी के रूपये होल्ड कराकर पुलिस के माध्यम से न्यायालय आदेश प्राप्त कर ठगी की राशि प्राप्त कर सकते है।
राज्य व्यापी साइबर जन-जागरूकता पखवाड़ा अभियान-2024 के अन्तर्गत जिला नारायणपुर के क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर साइबर जागरूकता अभियान जारी है।



