डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट:-
नारायणपुर | पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल डॉ. प्रशांत देवांगन के नेतृत्व में जिला नारायणपुर पुलिस द्वारा ‘‘राज्य व्यापी साइबर जन-जागरूकता पखवाड़ा अभियान ’’ चला कर क्षेत्र के लोगों को साइबर फॉड से बचने हेतु जा ग रूक किया जा रहा है।
विनीत दुबे निरीक्षक सहित साइबर टीम नारायणपुर द्वारा आज दिनांक 17.10.2024 को मुख्यमंत्री डी.ए.वी. स्कूल गरांजी नारायणपुर में पहुंचकर बैनर व पोस्टर लगाकर साइबर सुरक्षा पर जन-जागरूकता अभियान चलाया और बताया गया कि- मजबूत पॉसवर्ड का उपयोग करें अपने अकाउण्ट में मजबूत और अनोखे पासवर्ड का उपयोग करे। पासवर्ड में अक्षर, संख्याएं और विशेष चिन्हों का मिश्रण होना चाहिये। सावधानी से लिंक और इमेल खोले अंजान लिंक और इमेल से बचे यदि कोई संदिग्ध लिंग या इमेल मिलता है तो उसे न खोले और ना ही उस पर क्लिक करें। सोशल मीडिया पर सावधानी से काम करें सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और अंजान लोगों से सावधान रहें। साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाये और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक रहे और दूसरों को भी जागरूक करें।
सत्यवान सिंह उप निरीक्षक थाना प्रभारी भरण्डा साइबर टीम के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत कृषि महाविद्यालय केरलापाल में पहुंचकर बैनर व पोस्टर लगाकर साइबर सुरक्षा पर जन-जागरूकता अभियान चलाया और बताया गया कि- साइबर अपराधों में स्पैम हैकिंग, फिशिंग, वायरस को डालना, किसी के जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करना या किसी पर हर वक्त नजर रखना होता है साइबर अपराध से खुद को बचाने के लिए सक्रिय उपायों और सतर्कता की आवश्यकता है अपने सिस्टम को सुरक्षा पैच के साथ अपडेट रखें, विश्वसनीय इन्टरनेट सुरक्षा साप्टवेयर का उपयोग करें और संदिग्ध लिंग से बचेें तथा व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखें। एन्टीवायरस साप्टवेयर चलायें और नियमित रूप से अपडेट करें। साइबर अपराधों को एक बड़ा जोखिम माना गया है क्योंकि इनके विनाशकारी प्रभाव हो सकते है जैसे वित्तीय नुकसान, संवेदनशील डेटा का उल्लघंन, सिस्टम की विफलता। साइबर अपराधी इन्टरनेट और प्रौद्योगिकी के मदद से उपयोगकर्ता के व्यक्तिगत कम्प्युटर, स्मार्ट फोन, सोशल मीडिया आदि से व्यक्तिगत विवरण व्यवसायिक, राष्ट्रीय रहस्य आदि जानकारी चुरा लिया जाता है और अपराध को अंजाम देते है।
जी. आर. ओगरे निरीक्षक थाना प्रभारी धौड़ाई द्वारा थाना धौड़ाई क्षेत्र शैाक्षणिक संस्थान शा.उ.मा.विद्यालय धौड़ाई में साइबर फ्रांड जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आनलाईन ठगी, केवायसी के नाम पर ठगी, नौकरी दिलाने, लोन दिलाने, आनलाईन शापिंग ठगी के बारे में जानकारी दी गई, संदिग्ध फोन, संदिग्ध लिंक क्लिक नहीं करने, सोशल मिडिया पर अपना पर्सनल जानकारी शेयर नहीं करने व सोशल मिडिया पर सावधानी से काम करने बताया गया, आनलाईन ठगी होने पर तत्काल नजदीकी थाना जाने, हेल्पलाइन नंबर 1930, और 9479281934 में शिकायत दर्ज कराने समझाईश दिया गया, कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
जय कुमार साहू निरीक्षक थाना प्रभारी एड़का द्वारा थाना एड़का क्षेत्रान्तर्गत शासकीय उच्तर माध्यमिक विद्यालय एडका में छात्र-छात्रों को साइबर क्राईम एवं ऑनलाइन फ्राड से बचने के लिए साइबर क्राइम अवेयरनेस का कार्यशाला के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को आनलाइन फ्राड और साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल और बच्चों व विद्यार्थियों से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के खतरे के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य व समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रामनरेश गौतम उप निरीक्षक थाना प्रभारी सोनपुर द्वारा शैक्षणिक संस्थान हायर सेकेण्डरी स्कूल सोनपुर में पहुंचकर बैनर व पोस्टर लगाकर साइबर सुरक्षा के बारे में स्कूली छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों बताया गया कि अधिकांश साइबर अपराध सोशल मीडिया प्रोफाईल की सुरक्षा में कमी के कारण होते है जिससे डेटा चोरी या ठगी जैसी समस्याएं सामने आती है ओटीपी फॉड और यूपीआई फॉड जैसे साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह दिया गया। आनलाईन स्पैम, फर्जी बैंक कॉल, केवाईसी अपडेट करने का झांसा, लॉटरी या ईनाम का लालच के नाम पर धोखाधड़ी, सरकारी एजेंसी के नाम धोखाधड़ी, पासवर्ड सुरक्षा के महत्व एवं अपने मोबाईल नम्बर और व्यक्तिगत जानकारी को लोगों से सुरक्षित रखने और अंजान लोगों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने के बारे में बताया गया।
संदिग्ध कॉल, लिंक या अंजान व्हाट्सएप ग्रुप से दूर रहे। फर्जी कॉल आने पर सूचना तुरंत पुलिस या साइबर सेल को देने ताकि समय पर कार्यवाही की जा सके। उपभोक्ताओं को जटिल पासवर्ड का उपयोग करने एवं समय-समय पर पासवर्ड अपडेट करते रहने के संबंध में बताया गया। साइबर क्राईम के रोकथाम के लिए स्कूली छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकगणों को अपने क्षेत्र के लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए वृहत रूप से प्रचार-प्रसार करने के संबंध अपील किया गया।
साइबर ठगी के मामले में पीड़ित शीघ्र 24 घंटे के अन्तराल में डॉयल 1930 और साइबर हेल्प लाईन व्हाट्सएप नम्बर 9479281934 एवं ईमेल आईईडी cybercrime.gov.in में अपनी शिकायत दर्ज कर ठगी के रूपये होल्ड कराकर पुलिस के माध्यम से न्यायालय आदेश प्राप्त कर ठगी की राशि प्राप्त कर सकते है।
राज्य व्यापी साइबर जन-जागरूकता पखवाड़ा अभियान-2024 के अन्तर्गत जिला नारायणपुर के क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर साइबर जागरूकता अभियान जारी है।



