डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल डॉ. प्रशांत देवांगन के नेतृत्व में जिले में “राज्य व्यापी साइबर जन-जागरूकता पखवाड़ा अभियान” का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतिम दिन क्षेत्र में लोगों को साइबर फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया गया।
थाना प्रभारी जयकुमार साहू ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, केवाईसी के नाम पर धोखाधड़ी, नौकरी और लोन दिलाने का झांसा, और ऑनलाइन शॉपिंग ठगी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को संदिग्ध फोन कॉल्स, लिंक क्लिक करने और सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी।
कृष्ण कुमार साहू ने फरसगांव शैक्षणिक संस्थान में छात्रों और शिक्षकों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार जैसे स्पैम, हैकिंग, और फिशिंग के बारे में बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी को अपने सिस्टम को अपडेट रखना चाहिए और विश्वसनीय इंटरनेट सुरक्षा सॉफ़्टवेयर का उपयोग करना चाहिए।
साइबर टीम ने विभिन्न विद्यालयों में बैनर और पोस्टर के माध्यम से जानकारी साझा की। निरीक्षक विनीत दुबे ने छात्रों को पासवर्ड सुरक्षा और संदिग्ध लिंक से बचने के उपाय बताए। सत्यवान ठाकुर ने ग्राम पंचायत करलखा में ग्रामीणों को फर्जी कॉल्स और धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में बताया।
अभियान के समापन पर छात्रों को चॉकलेट वितरित की गई। सभी थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए, जिससे नागरिकों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बनी रहे।
क्षेत्रवासियों को सलाह दी गई कि यदि वे साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो तुरंत 24 घंटे के भीतर डायल 1930 या साइबर हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 9479281934 एवं ईमेल आईईडी cybercrime.gov.in में अपनी शिकायत दर्ज कर ठगी के रूपये होल्ड कराकर पुलिस के माध्यम से न्यायालय आदेश प्राप्त कर ठगी की राशि प्राप्त कर सकते है।
इस अभियान ने नागरिकों में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,



