सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक से पहले जनभागीदारी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेश्राम एवं समस्त जनभागीदारी समिति के सदस्यों का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया |
जिसमें समस्त अतिथियों का महाविद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया ।
जनभागीदारी समिति के पदेन सचिव एवं प्राचार्य डॉक्टर एस .आर .कुंजम सर ने अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं समस्त सदस्यों का स्वागत महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा किया गया तत्पश्चात जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित हुई |
जिसमें महाविद्यालय की समस्याओं को आर .के .यादव (आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी) के द्वारा समिति के समक्ष रखा गया,जिस पर समिति ने तत्काल निराकरण करते हुए |
आश्वस्त किया कि महाविद्यालय में अब किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेश्राम एवं समस्त सदस्यों के द्वारा आश्वासन दिया गया।



