सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर में चुनावी महासंग्राम शुरू, नारायणपुर में नगरपालिका चुनाव की तैयारियां जोरों पर है,सुनीता मांझी होगी कांग्रेस से नगर पालिका की उम्मीदवार वहीं भाजपा ने नए चेहरे इंद्र प्रसाद बघेल को बनाया है अपना उम्मीदवार, नारायणपुर में आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद से ही चुनावी बिगुल फूंक चूका है|
दोनों ही पार्टियों जोर आजमाने में लगी हुई है,आज नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार ,कलेक्टर में भारी भीड़, पर्याप्त पुलिस बल तैनात , अध्यक्ष पद एव पार्षदो ने नामांकन किया,हम आपको बताना चाहेंगे कि पिछले 25 सालों से कांग्रेस का कब्जा है|
इस बार भाजपा अपना पूरा जोर मैदान में मजबूती के साथ उतरी है, दोनों ही पार्टियों के वार्ड पार्षद का लिस्ट जारी कर दी गई है कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया है पार्टियों ने इस चुनाव में आम आदमी निर्दलीयों ने भी अपना नामांकन भरा है|
सब अपने-अपने दावे कर रही है अब जनता जीत किसे ताज पहनाती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, प्रशासन से रैली सभा जुलूस के लिए अनुमति लेना आवश्यक है, तथा रात्रि 10:00 तक लाउडस्पीकर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा |
नगरीय निकाय के लिए नाम 28 तक नाम निर्देशन जमा कर सकेंगे 31 फरवरी तक नाम वापसी कर सकेंगे तथा 11 फरवरी को चुनाव होगा और 15 को परिणाम आएंगे|



