सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर– यादव समाज जिला नारायणपुर के अंतर्गत 6परिक्षेत्र के साथ जिला बैठक का आयोजन दिनांक 09.03.2025 दिन रविवार को यादव सदन बखुरूपारा में आयोजित किया गया । जिसमें यादव समाज जिला नारायणपुर का नया संगठन कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें यादव समाज जिला काकेंर एवं बस्तर जिला के पदाधिकारीयों की भी उपस्थित रही|
बैठक में विशेष मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक के रूप में जिला काकेंर अध्यक्ष सुदामा यादव जी, ब्लाक अध्यक्ष सरोना रूकदेव यादव के मार्गदर्शन में सम्मन्न हुआ, इस बैठक में उपस्थित किशोर यादव अध्यक्ष दुगाल परगना, चैतुराम यादव अध्यक्ष करंगाल, अनिल यादव अध्यक्ष एड़का बारागांव, बुधराम यादव अध्यक्ष बेनूर परगना, कुमार यादव अध्यक्ष सुलेगा ,खुमेश यादव अध्यक्ष यादव 84परगना छोटेडोंगर, चंद्रशेखर यादव , अध्यक्ष जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ यादव समाज नारायणपुर ,नाईक,पाईक एवं यादव समाज जिला नारायणपुर के अंदरूनी गांव में निवासरत यादव बंधुओं एवं महिलाओं की भारी संख्या में उपस्थित हुए ।
इस बैठक में सर्व समिति से यादव समाज जिला नारायणपुर का सुचारु रुप से संचालन हेतु नये संगठन पदाधिकारीयों का मनोहित किया गया। जिसमें महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया |
जो निम्नानुसार- जिसमें यादव समाज जिला नारायणपुर अध्यक्ष जगन्नाथ यादव,संरक्षक अशोक यादव,सुकचरण यादव, राजाराम यादव, तिलसु राम यादव,उपाध्यक्ष प्रेमलाल यादव,श्याम सुन्दर यादव,रामेश्वर यादव,हीरालाल यादव,सचिव गजेन्द्र यादव,कोषाध्यक्षर, विनोद यादव,सह कोषाध्यक्ष राजेश यादव,सह सचिवअजय यादव,भोलाराम यादव,संगठन सचिव महेश यादव,
योगेश यादव, कचरू यादव,नरसिंह यादव,जिला प्रवक्ता सुखचन्द यादव, उमाशंकर यादव, मिडिया प्रभारी खुमेश यादव, नन्दकिशोर यादव, महिला संगठन से संरक्षक श्रीमती हेमलता यादव,अध्यक्ष बालेश्वरी यादव,उपाध्यक्ष,सूरना यादव,दुलेश्वरी यादव,खगोत्री यादव, बलिता यादव,सचिव,सुनेश्वरी यादव,संयुक्त सचिव,रेशमा यादव, जयंती यादव,कोषाध्यक्ष यशोदा यादव सर्व सहमति से बनाया गया।



