अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर | रतनपुर छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के निर्माण में हो रही भारी अनियमितताएं सामने आ रही है जहां 311 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क पर सुरक्षा मानको को ताक में रखकर दिया गया है
इस निर्माणाधीन सड़क पर सफर करना जान जोखिम भरा है जैसे ही भारी वाहन गुजरता है सड़क पर धूल का ऐसा बवंडर उठना है कि पीछे चलने वाले वाहन चालक और राहगीर को कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता जिससे दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी रहती है|

स्थानी लोगों की तकलीफ
स्थानीय लोगों की आंखों में जलन सांस लेने में तकलीफ और लगातार दुर्घटना हो रही है और स्कूल के बच्चे दो पहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए खतरा बन चुका है साथ ही साथ स्थानीय व्यापारियों को व्यापार करने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है
क्षेत्रीय विधायक जी का कहना जी
कोटा विधानसभा के विधायक अटल श्रीवास्तव जी ने कहा की ठेकेदारों की मनमानी नहीं चलेगी ना इस तरह लापरवाही को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा न 45 सड़क निर्माण में ठेकेदारों की मनमानी चल रही है विभाग के अधिकारी भी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं |
जनता की तकलीफों को अनदेखा नहीं किया जा सकता जल्द ही उच्च अधिकारियों से इसकी बात की जाएगी ताकि आवश्यक कार्रवाई हो सके N/है 45 के इंजीनियर अश्वनी शर्मा से संपर्क करने संबंधित विषय में फोन पर बात करने या जवाब देने के लिए मना मना किया गया|

जनता की मांग निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया | नियमित पानी का छिड़काव कर धूल के बवंडर में रोक लगाया जाए कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण करें साइन बोर्ड का इस्तेमाल हो



