हेमू साय की रिपोर्ट :-
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजे जाने के उपलक्ष्य में कांग्रेस कमेटी बस्तर द्वारा लक्षेश्वर बघेल जी का भव्य नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस सम्मान समारोह में महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष देवती बेंद्रे, महामंत्री नर्सिंग सिंह, पार्षद उमाशंकर शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने माननीय लक्षेश्वर बघेल जी के द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनता ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया।



