सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | जिले में गणगौर पर्व को धूमधाम से मनाया गया, इस पर्व में महिलाएं सोलह सिंगार कर ईशरजी और गणगौर माता की पूजा करती है, गणगौर पर्व को लेकर कुंवारी लड़कियां एवं सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया |
होली के दूसरे दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में प्रतिदिन गणगौर की पूजा की जाती है पार्वती के अवतार के रूप में गणगौर माता एवं भगवान शंकर के अवतार के रूप में ईशरजी जी की पूजा की जाती है, लगातार 16 दिन तक यह उत्सव चलता है गणगौर समाप्ति पर त्यौहार में धूमधाम से झांकियां नाच गाने के साथ विसर्जन किया गया|
सुबह जल्दी उठकर बगीचे में जाते हैं फूल एवं दुब चुनकर लाती हैं दुब से माता गणगौर को छीटे देकर पूजा करते हैं, अखंड सुहाग की कामना को लेकर सुहागिन ईशर गणगौर की पूजा की, महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है,भगवान शिवजी के स्वरूप ईशर जी की पूजा की|




