सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
नारायणपुर | सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत 05 से 31 मई तक समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा आयोजित समाधान शिविर हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 09 मई को ग्राम पंचायत एड़का, ईरको, बोरपाल, दुग्गाबंेगाल, देवगांव, ताड़ोपाल, तेरदुल, आमासरा गढ़बेंगाल, गरांजी हेतु एड़का में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसके प्रभारी अधिकारी कार्यपालन अभियंता आरईएस रामेश्वर नेताम हैं।
इसी प्रकार 14 मई को ग्राम पंचायत मालिंगनार, टिमनार, रेमावण्ड, चांदागांव, बागबेड़ा, कुढ़ारगांव, नयानार, नेलवाड़ हेतु रेमावण्ड में, 07 मई को ग्राम पंचायत महिमागवाड़ी कन्हारगांव, पल्ली, सुलेंगा धौड़ाई, धौड़ाई, कोंगेरा, कोशलनार, तारागांव, तोयनार, टेमरूगांव और आतरगांव हेुतु धौड़ाई में, 24 मई को ग्राम पंचायत नेतानार, बोरारवण्ड, खरगांव, बेनूर, कोलियारी, कोरण्डा, मातला, छिनारी, भाटपाल, उड़िदगांव, दण्डवन, तुरठा हेतु बेनूर में, 05 मई को ग्राम पंचायत करलखा, खोड़गांव,
खड़कागांव, बम्हनी, ब्रेेहबेड़ा, केरलापाल, माहका, बिंजली, भरण्डा, पालकी, सोनपुर, सुलेंगा गुरिया हेतु पालकी में, 23 मई को ग्राम पंचायत गोटाजम्हरी, कुकड़ाझोर, खड़कागांव, बोरण्ड, बाकुलवाही, बागडोंगरी, बड़ेजम्हरी, बेलगांव हेतु बड़ेजम्हरी में, 19 मई को ग्राम पंचायत बावड़ी, करमरी, कापसी, हलामीमुंजमेटा,
फरसगांव, आमगांव, नाउमुंजमेटा हेतु हलामीमुंजमेटा में, 16 मई को ग्राम पंचायत धनोरा, बड़गांव, मढ़ोनार, रायनार, राजपुर, छोटेडोंगर, चमेली, गौरदण्ड हेतु छोटेडोंगर में, 30 मई को ग्राम पंचायत पांगुड़, आदनार, मुरनार, गारपा, घमण्डी, झारावाही, कंदाड़ी, कोंगे, कोहकामेटा, कच्चापाल, कुंदला, मेटानार, गोमे हेतु, कोहकामेटा में, 28 मई को ग्राम पंचायत धुरबेड़ा, कोडोली उर्फ कस्तुरमेटा, कुतुल, कलमानार,
पदमकोट, नेड़नार हेतु कोडोली उर्फ कस्तुरमेटा में तथा 21 मई को ग्राम पंचायत ढ़ोडरबेड़ा, कोडोली, मण्डाली, मुरूमवाड़ा, हिकुल, पिड़ियोकोट, थुलथुली, पोचावाड़ा, रेकावाया, डुंगा, जाटलूर, आदेर, ओरछा, गोमागाल, गुदाड़ी और लंका हेतु ओरछा में समाधान शिविर लगाया जाएगा, जिस हेतु श्रम पदाधिकारी अमरसिंह खांडे, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन अशोक चौधरी,
सहायक आयुकत आदिवासी विकास राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, उप संचालक कृषि लोकनाथ भोयर, उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरड़वार, सहायक संचालक उद्यान तोषण चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता पीएचई एस के वर्मा, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई विनय कुमार वर्मा और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी लुपेंद्र महिलांग को शिविर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।



