हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिए गए आवेदनों का तीसरे चरण के समाधान शिविर में त्वरित निराकरण सहित जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के फलस्वरूप लाभार्थियों में हर्ष है। समाधान शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, कृषि और श्रम विभाग के हितग्राही को किसान किताब,
प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास निर्माण की स्वीकृति आदेश, सामाजिक सहायता पेंशन आदेश, नवीन राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, श्रमिक कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के त्वरित समाधान कार्यवाही के लिए आभार जताया गया।
सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर नगरनार में ग्राम कुम्हली निवासी देवदास पिता साधुराम ने बताया कि वह बीते मार्च महीने में 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, इसे ध्यान रखते हुए ग्राम पंचायत में बताया गया कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए सुशासन तिहार में आवेदन करना तो उसने उक्त पेंशन के लिए आवेदन किया था।
मुझे बहुत खुशी है कि मेरे आवेदन पर विभाग ने तत्काल कार्यवाही कर पेंशन स्वीकृति आदेश दिया है। इसी तरह जीरागांव निवासी ठुरलू पिता मंगलू को भी वृद्धावस्था पेंशन के लिए दिए गए आवेदन के आधार पर वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। इसके लिए उक्त दोनों बुजुर्गों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया।
ग्राम चोकावाड़ा निवासी नीला बघेल और गंगा बघेल ने सुशासन तिहार में नवीन राशन कार्ड के लिए आवेदन किए थे खाद्य विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक दस्तावेजों का जांच कर इन दोनों हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड बनाकर प्रदाय करने पर इन दोनों हितग्राहियों ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें उचित मूल्य दुकान से रियायती दर पर खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी सामग्री प्राप्त हो सकेगी।
समाधान शिविर में ग्रामीणों को किसान किताब, किसान क्रेडिट कार्ड सहित श्रमिक कार्ड बनाने के किए हितग्राहियों ने त्वरित पहल के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। जिसमें किसानों से पुराने जीर्णशीर्ण किसान किताब की द्वितीय प्रति के लिए जीरागांव के लाभार्थी मुराहा पिता बिसु ने बताया कि मैंने किसान किताब की द्वितीय प्रति के लिए सुशासन तिहार में आवेदन किया था, विभाग ने तत्काल बनाकर मुझे किसान किताब की दूसरी कॉपी प्रदान की है।
मुराहा के साथ-साथ कुम्हली निवासी सुनामनी पति स्वर्गीय बुधू ने भी किसान किताब की द्वितीय प्रति देने के लिए शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि अब उसे बैंक से ऋण लेने तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित होने में सहूलियत होगी।
ज्ञात हो कि समाधान शिविर नगरनार में सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं से 106 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश सहित 22 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड तथा चार किसानों को किसान किताब प्रदान किया गया। साथ ही अन्य योजनाओं से भी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।



