संवादाता- लाल बहादुर यादव कि रिपोर्ट
*चांदनी -बिहारपुर न्यूज़*
चांदनी बिहार पुर मंडल, 14 अप्रैल 2026, को भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के अग्रदूत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज चांदनी बिहार पुर मंडल परिसर में भाजपा कार्यकर्ता ने सभी पुलिंग बुथो पर एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवप्रसाद सिंह ने बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवप्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक समानता का अमर प्रतीक है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उपाध्यक्ष ने आह्वान किया कि हम सभी को बाबा साहेब के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता, न्याय और भाईचारे को सुदृढ़ करना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी शक्ति केंद्र कि कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष एवं समस्त ग्रामीण जनउपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।



