आज छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के सदस्यों द्वारा नवपदस्थ जिला अपर सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती बरखा रानी वर्मा से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर पत्रकारों और न्यायिक अधिकारियों के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में न्याय व्यवस्था, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सारगर्भित एवं सकारात्मक संवाद संपन्न हुआ।
यह भेंट न केवल पारस्परिक सम्मान और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक रही, बल्कि भविष्य में न्यायपालिका और पत्रकारिता के मध्य समन्वय एवं संवेदनशील संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में भी परिलक्षित हुई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के संभाग अध्यक्ष डॉ अभिषेक बैनर्जी, जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि साहू, यूनियन के महासचिव डे नारायण सिंह बघेल, सचिव सुरेश सोनी,दिनेश रजक, तेनसिंह ठाकुर,सूरज सरकार उमेश पांडे एवं प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित थे



