डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| कलेक्टर बिपिन मांझी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई द्वारा जून 2024-25 तिमाही जिला स्तरीय पूनरीक्षण समिति की बैठक 29 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजीत किया गया। बैठक में सरकार कि जनकल्याणकारी योजना जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन व पशु विभाग की लोन संबंधित, खादी और ग्रामोद्योग आयोग संबंधित लोन व जिला स्वरोजगर एवं विभिन्न प्रकार की स्व-सहायता व्यक्तिगत तथा समूह लोन संबंधित वार्षिक लक्ष्य के बारे में संबंधित अधिकारी व बैंक अधिकारी से चर्चा कर जानकारी ली गई, इसके साथ भारत सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा लोन तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में बैंक अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की बैंक संबंधित साफ तथा जमा का अनुपात 50.57 प्रतिशत रहा, जिसे अपर कलेक्टर ने 60 प्रतिशत से उपर करने के लिए बैंकों को आदेशित किया। स्व सहायता समूह तथा सरकारी लोन प्रकरण को बैंक शाखा में लंबित नही रखने कि हिदाइत दिया गया तथा विभिन्न समूह के सदस्य एवं सरकारी अधिकारी व बैंक अधिकारीयों के साथ एक बैठक करने कि सुझाव दिया गया, प्रधानमंत्री जनधन खाता व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन को ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए आदेशित किया गया।
अपर कलेक्टर ने बैठक में जिन बैंको के शाखा प्रबंधक अनुपस्थित थे उनके विरूध कारण बताव नोटिस जारी करने हेतु आदेश दिया है। नियद नेल्लानार योजना के तहत् आने वाले ग्राम के लोगों की तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत् आने वाले पिछड़ी जन जाति की प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने एवं बीमा करने हेतु आदेश दिया गया। इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर के जिला विकास अधिकारी सुशिल सहाने, नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी मनिष माली व नारायणपुर एस.डी.एम. वासु जैन, जनपद पंचायत नारायणपुर लक्ष्मीनारायण पटेल, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंक के शाखा प्रबंधक तथा विभिन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



