डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर:- नारायणपुर जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपाष्टमी महोत्सव पर्व धूम धाम से मनाया जायेगा यादव समाज ने सनातन धर्म की एकता के लिए कदम बढ़ाया है जिसके लिए जिला अध्यक्ष अशोक यादव एवं मनीष यादव के पहल पर जिले में जितने भी यादव संगठन जो अलग अलग भाग में बंटे हुए थे|
को एक मंच पर एक साथ आने का निमंत्रण दिया गया जिसे समाज के अन्य प्रभाग के पदाधिकारियों ने हाथों हाथ लिया और 9 नवंबर 2024 को भगवान कृष्ण को समर्पित गोपाष्टमी पर्व को भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया।
इस आयोजन में प्रसिद्ध राऊत नाचा बड़गांव के तीस नर्तकों का दल भी अपने पूरे साज सज्जा के साथ हिस्सा लेगी और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कहा जाता है कि, भगवान कृष्ण ने कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से लेकर कार्तिक शुक्ल सप्तमी तक गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ ऊंगली पर धारण किया था. इसके बाद आठवें दिन इंद्र देव का अहंकार खत्म हुआ और वे कृष्ण से माफी मांगने पहुंचे. इसके बाद से ही इस दिन यानी अष्टमी तिथि पर गोपाष्टमी उत्सव मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई|
आज भी ये पूजा अनवरत हजारों वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। यह त्योहार आज भी अबूझमाड़ जैसे इस स्थान पर स्थानीय यादव परिवारों के लिए बहुत धार्मिक महत्व रखता है और ब्रज, मथुरा और वृंदावन सहित विभिन्न शहरों में भक्ति के साथ मनाया जाता है।
यह त्यौहार भगवान कृष्ण द्वारा भगवान इंद्र द्वारा लाई गई मूसलाधार बारिश से लोगों और गायों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाने की कहानी को याद करता है।
नारायणपुर के लोगों के लिए इस वर्ष का यह त्योहार इसलिए भी विशेष महत्व रखता क्योंकि इस आयोजन समिति के द्वारा आम जनों के प्रिय और जननायक महाराज कमल चंद भंजदेव जी महाराज को उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में जिले के लोगों से मिलने आने वाले हैं।
जिसकी प्रतिक्षा काफी दिनों से नारायणपुर के निवासी कर रहे थे और साथ ही केदार कश्यप, मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा बस्तर सांसद महेश कश्यप जी का आगमन गोपाष्टमी पर्व के लिए होगा।
दिनांक 03 नवंबर को सभी यादव समाज के परिवारों ने मिलकर आयोजन स्थल की साफ सफाई अभियान चलाया भवन परिसर और आस पास के पूरे हिस्से में सफाई किया। लोगों ने मिलकर श्रम दान दिया ।
अध्यक्ष महोदय ने कहा कि, यह अनुकरणीय उदाहरण है समाज ने अपने आयोजन के लिए स्वयं सेवी के रूप में अपना योगदान दिया जिसके लिए सबका आभार जताया और आशा व्यक्त की है आयोजन के लिए पूरे जिले के यादव परिवार चाहे वो किसी भी जिले के हों और यहां अपनी आजीविका चलाने के लिए आए हैं |
उन सभी से आग्रह है कि 9 नवंबर को यादव सदन बखारूपारा में उपस्थित होंगे और भव्य रूप से उत्सव मनायेंगे। उक्त आयोजन को अच्छे से संचालित किए जाने के लिए सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने आयोजन समिति का गठन किया है।
जिसके अध्यक्ष देवकुवंर यादव बावड़ी, उपाध्यक्ष बालेश्वरी, दिनेश यादव एवं प्रशांत यदु और सचिव अजय यादव, सह सचिव राजेश यादव, कोषाध्यक्ष मनीष यादव व विनोद यादव रहेंगे।
अशोक यादव, प्रशांत यदु, कुनाल यदु, जवाहर यादव, किशोर यादव, धनेश राम यादव, डोमन यादव, महेश यादव, त्रिभुवन यादव, सुखचंद यादव, सुखचरण यादव, हेमलता यादव, सु कविता यादव, पार्वती यादव आदि समस्त यादव शामिल हुए।



