सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायत छोटेडोंगर में नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह से पुर्व सभी नवनिर्वाचित पंच और सरपंच के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छाया चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर पुजा अर्चना की गई तत्पश्चात नवनिर्वाचित सरपंच संध्या पवार को शपथ दिलाई गई।
वहीं 20 वार्डों के नवनिर्वाचित पंचों को भी शपथ दिलाई गई।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और छोटेडोंगर की सरपंच संध्या पवार ने गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए|
कहा कि जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें भारी मतों से जितना है वह उस पर खरी उतरने का प्रयास करेगी और शासन की योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छोटेडोंगर के थाना प्रभारी सुरेंद्र चंद यादव ने कहा आज पुरूषों की तुलना में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे निकल रही है छोटेडोंगर में महिला सरपंच चुनी जाने से क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत होगी।इस मौके पर छोटेडोंगर ग्राम पंचायत भवन में गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं ।



